बारुन: नरारीकला खुर्द पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बरामद की देशी शराब
शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में नरारीकला खुर्द थाना की पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस की इस त्वरित से स्थानीय स्तर पर शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों का हड़कम्प मच गया।