पुष्पराजगढ़: गैस की किल्लत से लकड़ी बनी सहारा, अमरकंटक में फिर बढ़ी जलाऊ ईंधन की मांग
मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार 5 बजे राजू बैगा एवं गुड्डू बैगा ने बताया कि एक कांवर में लगभग 50 किलो लकड़ी होती है और दिनभर की मेहनत के बाद मुश्किल से दो कांवर लकड़ी लाई जा पाती है।