लक्ष्मीपुर: काला गांव में युवक की हत्या मामले में पत्नी समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज, चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
जमुई के मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में मोहनपुर थाने की पुलिस ने मृतक की मां मालती देवी के आवेदन पर पत्नी समेत 5 लोगों पर हत्या के आरोप में FIR दर्ज किया है। इनमें पत्नी सजनी देवी, सरहज कंचन देवी, सास फागो देवी, साली संगीता देवी और साला गौतम पंडित शामिल है। यह जानकारी मृतक के परिजन द्वारा शनिवार को 3 बजे दी गई।