जिला सेशन न्यायाधीश पाली एवं अपर जिला न्यायाधीश पाली के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अभियान के तहत सोजत पहुंचकर यहां उप कारगृह का ओचक निरीक्षण किया है । यहां पर निरुद्ध कैदियों के साथ जहां व्यवस्थाओं को लेकर मुलाकात कर उनसे जानकारी हासिल की है तो जेल के अधिकारियों को न्यायिक अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं ।