जशपुर: जशपुर पुलिस को मिली 'लैब ऑन व्हील्स', अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच
अपराध जांच को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आबंटित अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन “लैब ऑन व्हील्स” को शनिवार को रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस से शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में