गुना नगर: जीआरपी पुलिस ने बीना-ग्वालियर ट्रेन में लाखों के जेवर चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश
गुना जीआरपी ने बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में शादी के जेवर चोरी करने वाले उत्तर प्रदेश के 7 सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बदमाशों ने मदद के बहाने ट्रॉली बैग की चेन काटकर करीब 290 ग्राम सोना और सवा किलो चांदी के जेवर चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे म्याना रेलवे स्टेशन के पास जमीन में गाड़े गए जेवर निकालने लौटे थ