बिरला टपरिया बस्ती में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला अस्पताल में हुआ मेडिकल
कोलगवां बिरला टपरिया बस्ती मे दबंग अनिल सिंह ने मनीष मल्लाह और उसके पिता गोरेलाल मल्लाह को चाकू मार दिया था । दोनो घायल पिता पुत्र का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है । पुलिस ने मामले मे गंभीरता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर हमलावर अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । सोमवार दोपहर 3 बजे पुलिस आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।