प्रेम नर्सिंग होम के पास चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मेडिकल के बाद कोर्ट भेजा गया
प्रेम नर्सिंगहोम के पास चाकूबाजी और बाइक जलाने वाले आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी विराट बिंद डालीबाबा, बबलू दहिया डालीबाबा और बेटू मंसूरी नजीराबाद निवासी बताया जा रहा है । सोमवार की दोपहर 2 बजे लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस ने तीनो आरोपियो का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और अदालत में पेश करने के लिए रवाना हो गई है ।