हिनौती गांव में महिलाओं को रंग लगाने से मना करने पर दबंगों ने जातिसूचक गाली देते हुए की मारपीट, मामला दर्ज
कोलगवां के हिनौती मे गांव के दबंग राजू पांडे गोलू गौतम शिवम पांडे व किशन पांडे राजेश साकेत के घर की महिलाओ व बच्चों को जबरन रंग लगाने पर आमादा थे । परिवार ने रंग लगाने से मना किया तो दबंगों ने जातिगत गाली गलौज कर मारपीट कर दी । मारपीट मे यशोदा साकेत ज्योति साकेत पवन साकेत घायल हो गए । सोमवार सुबह 1130 बजे पीड़ित घायल परिवार ने थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।