भोगांव: बिछवां के गांव करीमगंज में भूसा भरने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 3 लोग घायल, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर
गांव करीमगंज निवासी सोनी पत्नी अक्षय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुरानी जगह में कई सालों से भूसा भरती है। उस जगह पर भूसा भरना चाहा तो गांव निवासी अनिल, सुरेंद्र, सुषमा व रचना ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष से अनिल पुत्र सुरेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा कि उसे व उसकी मां सुषमा देवी को सोनी व अवधेश ने मारपीटा कर घायल कर दिया।