भोगांव: बिछवां के भनऊ पुल के पास नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल, इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए परिजन
जनपद एटा के थाना नया गांव के गांव अलीपुर ढेरा वंजारा निवासी पप्पू पुत्र सलमान अपनी बाइक से देर शाम मैनपुरी से घर वापस आ रहा था। तभी उसकी बाइक भनऊ पुल के पास नीलगाय से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना उसने अपने परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फरुखाबाद ले गए।