सुपौल: छपकाही गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Supaul, Supaul | May 3, 2026 सुपौल जिले के सुपौल प्रखंड अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत के छपकाही गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान बिट्टू कुमार, पिता दिलीप कुमार सिंह, निवासी छपकाही गांव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बिट्टू कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल, सुपौल में भर्ती कराया गया.