गुना नगर: शासकीय पीजी कॉलेज में युवा उत्सव का समापन, विजेता संभाग स्तरीय उत्सव में लेंगे भाग
गुना शासकीय पीजी कॉलेज में युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय 6 और 7 नवंबर के युवा उत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। प्राचार्य ने बताया, युवा एकीकरण सांस्कृतिक आदान-प्रदान कला संस्कृति पारंपरिक कला युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी अब संभाग स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे।