खलीलाबाद: कोतवाली क्षेत्र के भदांह में कुत्ते के हमले में घायल हिरन के बच्चे को ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदाहां गांव में कुत्ते के हमले में गुरुवार की रात्रि में एक हिरन का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने हिरण के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर देखरेख में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे ग्रामीणों ने हिरन के बच्चे को वन विभाग की टीम बुलाकर सौंप दिया। पूरा मामला खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदाह गांव का है।