हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने शहीद कैप्टन के परिवार से मुलाकात की, संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया
बीते दिनों जम्मू- कश्मीर के अखनूर में हुए आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए हजारीबाग के लाल कैप्टेन करमजीत सिंह बक्शी के हजारीबाग शहर के जुलु पार्क स्थित आवास हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे और यहां शहीद के आत्मा की शांति के लिए चल रहें महिलाओं की सुखमणि साहेब के पाठ में शामिल हुए और शहीद की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।