गुना नगर: ए बी रोड पर आइसक्रीम वाहन का कहर, दादा-पोते को टक्कर मारी, भयावह मंजर CCTV में कैद
गुना एबी रोड पर तेज रफ्तार आइसक्रीम वाहन ने स्कूटी सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। राजेश शर्मा अपने दो वर्षीय पोते शौर्य के साथ रात करीब 10:30 बजे घर लौट रहे थे, तभी विशाल मेगा मार्ट के पास हादसा हुआ। दोनों गंभीर घायल हुए और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।