सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन नर्मदापुरम एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय “प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह मेला” आयोजित किया गया जिसमे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 700 से अधिक किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, नवीन कृषि तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य और फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी गई। मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों, फसल अवशेष प्रबंधन तकनीकों तथा कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जहां किसानों ने विभिन्न तकनीकों और उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। प्रगतिशील किसानों ने अपने नवाचार और प्राकृतिक खेती से जुड़े अनुभव भी साझा किए। कार�