देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, लोगों से की सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होने प्रदेश के छह जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधमसिंहनगर में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।