मुंगेर: लल्लू पोखर सहनी टोला निवासी एक युवक का शव पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों
में किया बरामद, आगे की कार्रवाई जारी
Munger, Munger | Jan 20, 2024 लल्लू पोखर सहनी टोला निवासी युवक के शव मिलने का मामले में कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिन्टू कुमार सिंह ने कहा कि यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शव पर कहीं चोट का निशान नही है। संभावना है कि गंगा किनारे नाव पर रात भर सोने से ठंड लगने से उसकी मौत हो गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।