मुंगेर: मुंगेर पुलिस को मिली सफलता।नक्सली पर्चा, साहित्य,लेवी संबंधित पर्चा आदि बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दी जानकारी।
Munger, Munger | Jan 20, 2024 एएसपी अभियान कुणाल कुमार एवं एसटीएफ डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में चीता बल करेली एवं लड़ैयाटांड थाना पुलिस द्वारा सखौल एवं गौरैया पहाड़ी के ऊपर सी लेवल ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा डंप किए गए नक्सली पर्चा,नक्सल साहित्य,लेवी संबंधित पर्चा,लोहे का ट्रंक,पुलिस पदाधिकारियों को जन अदालत में मृत्यु दण्ड से संबंधित पुराना पत्र,खाकी वर्दी,वर्दी का कपड़ा एवम पिठू आदि बरामद किया गया।