झांसी: सिटी मजिस्ट्रेट और यातायात पुलिस ने इलाइट चौराहे पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, गाड़ियों के शीशे से उतारी काली फिल्म
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2025 महानगर में गुरुवार को यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया गाड़ी में लगे हूटर ओर काली फिल्म को हटाते हुए गाड़ियों का चालान किया गया। बता दे कि झांसी एसएसपी सुधा सिंह के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए नगर मजिस्ट्रेट, सीओ, सहित यातायात पुलिस ने इलाईट चौराहा पहुंच कर शाम करीब 6:30 बजे अभियान चलाया।