झांसी: झांसी में मृत्यु भोज का बहिष्कार, सेमरी गांव में सपा MLC ने कहा- यदुवंशी तेरहवीं में उलझे रहे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2025 झांसी के सेमरी गांव में डॉ. दिलीप यादव के पिता मूरत सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी से एमएलसी मानसिंह यादव ने यहां आए सभी लोगों को तेरहवीं न करने आवाह्न किया, जिस पर मौजूद यादव समाज के लोगों ने एक सुर में तेरहवीं न करने की शपथ ली। वहीं, डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि समाज से ये कुरीति मिटनी चाहिए।