झांसी: नारायण बाग में तेज रफ्तार फॉर्चूनर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल युवकों में से एक की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2025 शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायण बाग में बीते शनिवार रात्रि एक अज्ञात फॉर्चूनर कार द्वारा बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी गई थी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही फॉर्चूनर टक्कर मारकर मौके से भाग निकली थी। घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। इस मामले में एक युवक की गुरुवार को मौत हो गई है।