झांसी: लगातार तीसरे दिन झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा, 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, 12 अप्रैल को बारिश का अलर्ट
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2025 झांसी में तीखी गर्मी ने झकझोर दिया है। लगातार तीसरे दिन झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। हालांकि, गुरुवार को सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को भी पूरे दिन तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जबकि 12 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। इससे गर्मी के तेवर नरम पड़ेंगे।