झांसी: झांसी की एसएसपी सुधा सिंह ने कई चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2025 एसएसपी सुधा सिंह ने कई चौकी प्रभारियों समेत उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इलाइट चौकी प्रभारी नीतीश भारद्वाज को नई बस्ती, उपनिरीक्षक अंकित पंवार को इलाइट चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक रामपाल को जेल चौकी से प्रेमनगर, शिवसागर सिंह को सीपरी से जेल चौकी इंचार्ज बनाया गया है।