पिपरई: पिपरई हाट बाजार में पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश
भोपाल पुलिस मुख्यालय के "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना पिपरई पुलिस ने रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे हाट बाजार में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे और डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी साइबर अपराध की तुरंत शिकायत करने की अपील की।