मोदीनगर: मोदीनगर थाना क्षेत्र के तिबड़ा गांव में अवैध तमंचे से गोली लगने से युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मोदीनगर के गांव तीबड़ा में एक युवक के अवैध हथियार से गोली चलने की घटना सामने आई है। बुधवार देर रात को कार्तिक नाम का युवक अपने साथी गणपत के साथ मोदीनगर-हापुड मार्ग पर जा रहा था, जब उसके कमर में लगे तमंचे से अचानक गोली चल गई। जिसके कार्तिक घायल हो गया, घायल कार्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका उपचार चल रहा हैं।