मोदीनगर: मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने एक महिला को अपनी पत्नी बताकर फोटो किए वायरल, छेड़खानी का भी आरोप
मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में सिरफिरे आशिक ने एक महिला को अपनी पत्नी बताकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। और आरोपी युवक महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।