झांसी: झांसी में TI देवेंद्र कुमार शर्मा ने की बड़ी कार्रवाई, प्रेशर हॉर्न बजाती 3 बसों का किया चालान
Jhansi, Jhansi | Apr 19, 2026 झांसी में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा ने तेज प्रेशर हॉर्न बजाती हुई तीन बसों को पकड़ लिया। ये बसें शहर की सड़कों पर नियमों की अनदेखी करते हुए तेज आवाज वाले हॉर्न का इस्तेमाल कर रही थीं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। TI देवेंद्र कुमार ने मौके पर ही तीनों बसों का 37500 का चालान किया।