वकीलों के बेवजह चालान काटने पर हंगामा, कोर्ट परिसर में थाना प्रभारी की गाड़ी घेरी
पलवल, 19 अक्टूबर | मनोज कुमार
पलवल में वकीलों के वाहनों के बेवजह चालान काटने के मामले ने आज तूल पकड़ लिया। नाराज वकीलों ने कोर्ट परिसर में चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी में काली फिल्म लगी होने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने चालान करने की मांग की। करीब एक घंटे तक हंगामा और तनाव की स्थिति बनी रही।
मौके पर एसपी दीप्ति गर्ग के निर्देश पर डीएसपी भरतेंद्र सिंह पहुंचे और वकीलों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
बार प्रधान का आरोप - घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के भी ऑनलाइन चालान
बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने बताया कि पुलिस लगातार वकीलों के वाहनों के बेवजह चालान कर रही है। घरों के आगे खड़ी गाड़ियों के भी ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। नियम न तोड़ने पर भी चालान और कई बार जबरदस्ती वाहन इम्पाउंड किए जा रहे हैं। इसको लेकर एसपी दीप्ति गर्ग को शिकायत भी भेज�
Palwal, Palwal | Oct 19, 2026