सहारनपुर: जुबली पार्क में नेहरू मार्केट व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, अनेक व्यापारियों ने की भागीदारी
नेहरू मार्केट व्यापार मंडल के तत्वाधान में एफबीडी संस्था के सहयोग से जुबली पार्क में रविवार दोपहर 2:00 बजे एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चावला, चेयरमैन विजय चावला, संयोजक अनिल गुप्ता, महामंत्री विजय कुमार एवं संरक्षक मास्टर भाई एहसान द्वारा फीता काटकर किया गया।