ललितपुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा द्वारा समस्त कर्मचारी, अधिकारी व पटलों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर से साथ बैठक की गई, बैठक में सभी से समय अनुसार कार्य करने व पालिका में आ रहे फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए, इसके अलावा नगर में अनेक स्थलों पर हो रहे निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी ली, कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।