दमोह: दमोह पथरिया मार्ग पर नौरू मारा के पास भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, मासूम सहित तीन गंभीर घायल जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jun 17, 2026 दमोह पथरिया मार्ग नौरूमारा गांव के पास मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में शाहपुर सोनकिया निवासी 29 वर्षीय मनोज कुर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामकुमार पटेल, गोविंद पटेल और चार वर्षीय वेद कुर्मी जबलपुर रेफर किया।