छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर नई व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को भी अपने स्कूल के बजाय दूसरे स्कूल में परीक्षा केंद्र मिलने की व्यवस्था पर शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि गांव के बच्चों को परीक्षा देने के लिए 5 से 8 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ सकता है, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होगी। इसी को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि इस मांग पर क्या फैसला लिया जाता है।