नैनीताल: मुख्यालय के समीपवर्ती रूसी बाईपास और नैना गांव के पास मलबा आने से कुछ पर्यटक फंसे, पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू किया
मुख्यालय के समीपवर्ती रूसी बाईपास और नैना गांव के पास मलबा आने से कुछ पर्यटक फंस गए। पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर पर्यटकों को मलबे से पार करवाकर सुरक्षित पहुंचाया। बता दें बारिश के चलते रूसी बाईपास क्षेत्र में और नैना गांव क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।