नैनीताल: कूर्माचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक हुई नैनीताल क्लून में,कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड
दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लि' के सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों की 42वीं साधारण वार्षिक सभा शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित हुई। इस दौरान प्रतिनिधियों को बैंक के वित्तीय आंकड़ों से अवगत कराया गया। 31मार्च को वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बैंक की अंश पूँजी रु.49.84 करोड़ व कुल व्यवसाय रु.3.866.67 करोड़ का रहा,जिसमें कुल जमाएँ रु.2.482.05 करोड़ की।