नैनीताल: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर मल्लीताल कोतवाली में SP क्राईम ने की विशेष समुदाय के साथ अमन कमेटी की बैठक
आगामी 16 सिंतम्बरको मनाये जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई।उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राईम हरबंस सिंह द्वारा शनिवार को आयोजक कमेटी तथा प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह के साथ गोष्ठी आयोजित कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।