नैनीताल: सिरोड़ी ग्राम सभा में सड़क पर जाबर नाले का पानी आने से उस पर गिरा पेड़, लोग फंसे; JCB के पंजे में बैठकर रोड पार कराया
बारिश से भवाली के सिरोड़ी ग्रामसभा में सड़क पर जाबरनाले का पानी आने से उसपर पेड़ गिर गया और लोग फंस गए। ऐसे में इन सभी को जेसीबी के पंजे में बैठाकर रोड पार कराई गई। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने बताया कि सड़क में पानी आने से लोग रास्ता पार नहीं कर पाए। साथ ही पेड़ गिरने से वाहन भी फंस गए। जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को भी दी गई।