नैनीताल: मां नंदा देवी महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी पुलिस, एसपी ने लिया जायजा, महोत्सव सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील
नैनीताल में चल रहे मां नंदा देवी महोत्सव को सफलतापूर्वक और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न करने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तत्परता से जुटी हुई है। एसपी क्राइम और यातायात हरबंस सिंह ने यहां व्यवस्था का जायजा लिया। कहा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय निवासियों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की गई है।