नैनीताल: जिले में हुई बारिश से 74 मोटर मार्गों में आया मलबा, 7 राज्य मार्ग शामिल; सभी मार्गों में लगाई जेसीबी
जिले में हुई बारिश से 74 मोटर मार्ग में मलवा आने से यातायात व्यवस्था ठप हो चुकी है। जिसमें 7 राज्य मार्ग शामिल है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मार्गों में जेसीबी मशीनें लगाई गई है। उम्मीद है कि जल्द मार्ग खोल दिए जायेंगे।