सांगानेर: मुहाना थाना इलाके में एक दुकान से लाखों रुपए की नगदी और मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की तस्वीरें
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोर शनिवार को दोपहर में एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नगदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। वहीं पूरी घटना दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।