भोगांव: ग्राम धनमऊ में बरमदेव तीर्थ स्थान से अज्ञात चोरों ने लाखों के पीतल के घटों की चोरी की
बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम धनमऊ में बरमदेव महाराज के तीर्थ स्थान से अज्ञात चोरों ने बीती मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने तीर्थ स्थान पर लगे पीतल के लगभग 8 कुंटल घंटे चोरी कर लिए गए। वहीं बुधवार की सुबह जानकारी हुई जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।