पन्ना: मड़ला घाट जाम पर पन्ना एसपी सख्त: लापरवाही पर दर्ज होगी FIR, ट्रांसपोर्टरों को दिए ये 10 कड़े निर्देश
Panna, Panna | Jul 10, 2026 पन्ना के मड़ला घाट पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए SP श्रीमती निवेदिता नायडू ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ट्रांसपोर्टर्स और बस-ट्रक संचालकों की बैठक लेकर चेतावनी दी है कि लापरवाही पर अब सीधे FIR होगी। इसके साथ ही, भारी वाहनों के लिए समय तय करने और सुरक्षा व तकनीकी जांच के 10 कड़े नियम लागू किए गए हैं।