दमोह: पथरिया में यादव समुदाय को दान दी भूमि पर कुशवाहा समुदाय द्वारा कब्जा किए जाने के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 9, 2026 दमोह जिले के पथरिया में यादव महासभा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि यादव समुदाय को वर्ष 1984 में दान दी गई 3 एकड़ भूमि, जिस पर कृष्ण मंदिर एवं कारस देव मंदिर प्रस्तावित है, पर कुशवाहा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। समाज ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।