कौंच: कूँड़ा और कुदइया गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र गंभीर घायल, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर
Konch, Jalaun | Jun 2, 2026 कोंच क्षेत्र में सोमवार देर शाम करीब 7 बजे कूड़ा और कुदइया गांवों के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, हादसे में झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम वमनुआ निवासी सद्दाम अली और उनका 6 वर्षीय पुत्र फरहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी अब्दा को मामूली चोटें आईं, वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया।