तारानगर: चूरू लोकसभा प्रत्याशी एवं पीसीआई अध्यक्ष पदमभूषण देवेन्द्र झाझडिया ने जयपुर में पुरस्कार वितरण समारोह में बांटे पुरस्कार
तारानगर विधानसभा के गांव झाझडियां की ढाणी निवासी एवं चूरू लोकसभा प्रत्याशी तथा पीसीआई अध्यक्ष पदमभूषण देवेन्द्र झाझड़िया ने सोमवार को शासन सचिवालय, जयपुर में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में चूरू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत के साथ सहभागिता कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।