बाली: दातीवाडा में महिला से प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, बिचौलियों ने 3 प्लॉट दूसरों को बेचे, रजिस्ट्री नहीं की
Bali, Pali | Jun 18, 2025 फालना के दातिवाड़ा मे बुधवार शाम 4.30 बजे एक महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेवाड़ी निवासी ममता कुमारी ने दांतीवाड़ा में एक आवासीय कॉलोनी में 7 प्लॉट खरीदे थे। चंपालाल मेघवाल और सांकलचंद लौहार नामक बिचौलियों ने ममता और उनके पिता से संपर्क किया था। ममता ने प्लॉट नंबर 11, 12, 13, 17, 18, 19 और 20 के लिए इकरारनामा किया।