बाली: बाली में गोडवाड़ वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित, हरिभजन बीरावत सर्वसम्मति से चौधरी बने
Bali, Pali | Jun 16, 2025 बाली के निंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित मेघवाल समाज धर्मशाला मे सोमवार शाम 4.30 बजे समस्त गोडवाड़ वाल्मीकि समाज की बैठक हुई।बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने सर्वसम्मति से हरिभजन बीरावत को समाज का चौधरी नियुक्त किया।नवनियुक्त चौधरी हरिभजन बीरावत ने समाज के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ना है।