सदर: हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन में मनाया गया योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, संतों का हुआ सम्मान
Sadar, Allahabad | Jun 11, 2026
प्रयागराज। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रयागराज में भव्य 'हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन' और 'समरसता भोज' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से पूरे प्रदेश में चल रहे विभिन्न सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित हुआ। विभिन्न धार्मिक कार्य किये गए।