गौरिहार: गौरीहार: खुद पर गोली चलवाकर हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गौरव प्यासी सहित 6 गिरफ्तार
गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार गौरिहार थाना क्षेत्र के निधवा पुखरी गांव में खुद को गोली मारकर दूसरों को झूठे हत्या के प्रयास केस में फंसाने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर अवैध कट्टे से अपनी जांघ में फायर कराया था।